भाजपा नेता ने फुटबॉल खेल का किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
भाजपा नेता ने फुटबॉल खेल का किया शुभारंभ

विद्यासागर. सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन करमाटांड़ प्रखंड के सारजोमडीह खेल मैदान में फुटबॉल खेल का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

विद्यासागर. सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन करमाटांड़ प्रखंड के सारजोमडीह खेल मैदान में फुटबॉल खेल का आयोजन हुआ. सांसद खेल महोत्सव के जिला संयोजक सह भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. कहा कि यह आयोजन युवाओं को एक नयी दिशा देने का कार्य कर रहा है. खेल न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता है. हरिमोहन मिश्रा गांव के मांझी हाड़ाम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा के मार्गदर्शन में दुमका लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना है. मौके पर मांझी हाड़ाम शंकर हेंब्रम, नेपाल सोरेन, राम मुर्मू, अर्जुन टुडू, भीम हेंब्रम, दुबय हेंब्रम, बाबुधन टुडू, रमेश टुडू, हरलाल टुडू, गणेश किस्कू, रविनाथ किस्कू, जुदोश हांसदा, बाबुजन हेंब्रम, सुशील हेंब्रम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola