भाजपाइयों ने महापुरुषों के स्मारक स्थल की सफाई की

Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने महापुरुषों के स्मारक स्थल की सफाई की

जामताड़ा. हर घर तिरंगा यात्रा के निमित्त मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक स्थल की साफ-सफाई की गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. हर घर तिरंगा यात्रा के निमित्त मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक स्थल की साफ-सफाई की गयी. साथ ही माल्यार्पण किया गया. आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी दल है. भारत को जो स्वतंत्रता प्राप्त हुई है. इसके निमित्त हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालते हैं. हर घर तिरंगा पहुंचाते हैं और फहराते हैं. कहा तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के निमित्त बुधवार को गांधी मैदान से संध्या 4:00 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, रंजीत राणा, संतोष मंडल, तरुण दास, देवाशीष, मंटू पंडित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola