कुंडहित में भारत रत्न पूर्व पीएम की मनाई गयी जयंती

कुंडहित. भाजपा की ओर से कुंडहित में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गयी.
कुंडहित. भाजपा की ओर से कुंडहित में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गयी. मौके पर भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष वरुण मंडल सहित अन्य ने स्व. वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उन्हें याद किया. मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी न सिर्फ भाजपा के बल्कि पूरे देश के एक अनमोल रत्न थे. उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग और उनके सिद्धांत आज भी हमारे पथ प्रदर्शक है. मौके पर मंडल प्रतिनिधि जगबंधु घोष, गया प्रसाद मंडल, पूर्ण चंद्र मंडल, देबू बनर्जी, विश्वजीत सिंह, दामोदर लायेक आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










