मेडिकल दुकान के बाहर से बाइक चोरी

मिहिजाम. रूपनारायणपुर बाजार में शुक्रवार की सुबह एक मेडिकल दुकान के बाहर से बाइक चोरी हो गयी.
मिहिजाम. रूपनारायणपुर बाजार में शुक्रवार की सुबह एक मेडिकल दुकान के बाहर से बाइक चोरी हो गयी. यह बाइक स्वास्थ्य कर्मी सुजीत चंद्र माजी की थी. वह अपने मेडिकेयर फॉर्मेसी में काम कर रहे थे. कुछ समय बाद जब वह बाहर आये तो बाइक (डब्ल्यूबी 38एजे 8395) को गायब पाया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर पता चला की सफेद कपड़े व टोपी पहने एक व्यक्ति बाइक को लेकर जा रहा है. सुजीत चंद्र माजी ने रूपनारायणपुर थाने में बाइक चोरी की शिकायत की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










