बीडीओ ने कार्य में शिथिलता पर पंचायत सचिव का रोका वेतन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को आवास एवं मनरेगा की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ मुरली यादव ने की.
नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को आवास एवं मनरेगा की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ मुरली यादव ने की. बीडीओ ने सर्वप्रथम पीएम आवास और अबुआ आवास की पंचायतवार समीक्षा की. इस दौरान यह बात सामने आई की कुछ पंचायत सचिव आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने में रुचि नहीं ले रहे हैं. इस पर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की. बीडीओ ने कहा आवास निर्माण महत्वपूर्ण है. इस कार्य में शिथिलता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने जिन पंचायतों में आवास निर्माण लक्ष्य के रूप नहीं पाए जाने पर संबंधित पंचायत सचिव का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया. मनरेगा की भी पंचायतवार समीक्षा की. बीडीओ ने कहा हम बागवानी योजना के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किये हैं. उस पर तेजी से कम करें. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, पंचायत सचिव पानेश्वर मरांडी, शिशु धीवर, गीता लगोरी, सुचिता मरांडी, रोजगार सेवक अनिल चौधरी, इदरीश अंसारी, मजहरूल हक, शरीफ आलम, राधेश्याम पंडित, सुमंत दास आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










