बीडीओ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

जामताड़ा. विश्व पर्यावरण दिवस पर करमाटांड़ प्रखंड परिसर में बीडीओ नूपुर कुमारी ने पौधरोपण किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. विश्व पर्यावरण दिवस पर करमाटांड़ प्रखंड परिसर में बीडीओ नूपुर कुमारी ने पौधरोपण किया. बीडीओ ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर हर व्यक्ति को दो-दो पौधे लगाना चाहिए तथा उसकी देखरेख की जिम्मा खुद उठानी चाहिए. एक पेड़ ही ऐसा है जो हमारे वातावरण को शुद्ध रखता है. उनसे हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है जो हमारे जीने के लिए बहुत जरूरी है. वहीं वृक्षालय उधम फाउंडेशन दिल्ली के जयदेव मंडल ने पर्यावरण दिवस पर अपने पैतृक आवास सामूपोखर गांव एक मैदान में 400 पौधे लगाये. उनकी देखरेख का भी बीडा उन्होंने उठाया. कहा कि पिछले वर्ष 600 बरगद, पीपल, नीम, सिमर, महुआ पौधा लगाया था. सभी पौधा सुरक्षित हैं. मौके पर पंचायत सेवक कृष्णा मंडल, रंजीत दास, गौरभ कुमार, दिलीप पांडे, चंदन कुमार, अविनाश कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola