बीडीओ ने आवास योजना का किया भौतिक सत्यापन
Published by : UMESH KUMAR Updated At : 07 May 2025 7:41 PM
नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने बंदरचुंआ पंचायत में संचालित अबुआ एवं पीएम आवास योजना का बुधवार को भौतिक सत्यापन किया
नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव ने बंदरचुंआ पंचायत में संचालित अबुआ एवं पीएम आवास योजना का बुधवार को भौतिक सत्यापन किया. उन्होंने लाभुकों से मुलाकात कर कहा कि यह योजना काफी लाभकारी है. सरकार की सोच है कि आप सभी पक्का घर में रहें. इसलिए योग्य लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया गया है. समय पर आवास निर्माण पूर्ण नहीं होने से बहुत परेशानी हो रही है. उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि जब किस्तों में मिलने वाली राशि मिल गई है फिर निर्माण कार्य में विलंब नहीं होनी चाहिए. इसके बाद भी अगर आवास निर्माण में रुचि नहीं लेते हैं तो विभाग मजबूरन राशि रिकवरी करेगा. उन्होंने मनरेगा से संचालित डोभा, तालाब, टीसीबी, मेड़बंदी आदि योजना का भी निरीक्षण किया. कहा कि मनरेगा कार्य स्थल पर अनिवार्य रूप से छावनी होनी चाहिए. पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, जेइ जीतेंद्र टुडू, पंस प्रतिनिधि हबीब अंसारी, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










