ePaper

बीडीओ ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए दिलायी शपथ

Updated at : 13 May 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए दिलायी शपथ

स्वीप के तहत आसनबेड़िया पंचायत अंतर्गत धसनियां में बीडीओ प्रेम कुमार दास के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

फतेहपुर. स्वीप कार्यक्रम के तहत सोमवार को आसनबेड़िया पंचायत अंतर्गत धसनियां में बीडीओ प्रेम कुमार दास के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मतदाताओं को सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया. लोकसभा निर्वाचन के निमित्त प्रखंड क्षेत्र में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलायी गयी. शत-प्रतिशत मतदान को लेकर बीडीओ ने मतदाताओं को जागरूक किया. इस अवसर पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. बीडीओ ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. एक जून को अपने घरों और आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें. मौके पर बीपीआरओ हरिपद रूई दास, मुखिया, रोजगार सेवक सर्वरंजन यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola