शादी के मौसम में एटीएम बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

फतेहपुर. फतेहपुर बाजार स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा के नीचे लगा एक मात्र एटीएम शनिवार को बंद होने से ग्राहकों को भारी परेशानी हुई.

विज्ञापन

फतेहपुर. फतेहपुर बाजार स्थित एसबीआइ मुख्य शाखा के नीचे लगा एक मात्र एटीएम शनिवार को बंद होने से ग्राहकों को भारी परेशानी हुई. बैंक शाखा के इस एटीएम में बड़ी संख्या में लोग निकासी के लिए आते हैं, लेकिन सुबह से ही इसका शटर बंद देख लोग निराश होकर लौटते रहे. ग्राहकों ने बताया कि विवाह और अन्य पारिवारिक आयोजनों का समय चल रहा है, ऐसे में नकद की आवश्यकता अधिक होती है. शुक्रवार को भी कई लोगों ने पैसे फंसने और ट्रांजेक्शन फेल होने की शिकायत की थी. शनिवार सुबह से ही एटीएम पूरी तरह बंद पड़ा मिला, जिससे लोग घंटों तक इंतजार करने के बाद भी पैसे नहीं निकाल सके. स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह शादी के खर्च के लिए पैसे निकालने आए थे, लेकिन एटीएम बंद होने से उन्हें लौटना पड़ा. वहीं अन्य ग्राहकों ने बैंक प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola