झामुमो के फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष बने अशोक महतो

Updated:
विज्ञापन
झामुमो के फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष बने अशोक महतो

फतेहपुर. प्रखंड के मुरीडीह में बुधवार को झामुमो फतेहपुर प्रखंड नयी कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड के मुरीडीह में बुधवार को झामुमो फतेहपुर प्रखंड नयी कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता अशोक कुमार महतो ने की. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में रवींद्रनाथ दुबे, आनंद टुडू, परेश यादव, कुतुबुद्दीन शेख उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार महतो को पुनः प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. वहीं प्रखंड सचिव वकील सोरेन को बनाया गया. बैठक में फतेहपुर प्रखंड के 15 पंचायतों के प्रमुख झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को माला पहनाकर कर स्वागत किया. मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार महतो व सचिव वकील सोरेन ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिली है. पार्टी की मजबूती के लिए भरसक कोशिश करेंगे. मौके पर झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुणाल कंचन समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola