पशु टीकाकरण अभियान शुरू, 18 जुलाई तक चलेगा

Updated:
विज्ञापन
पशु टीकाकरण अभियान शुरू, 18 जुलाई तक चलेगा

जामताड़ा. जिले में पशुधन की सुरक्षा एवं रोग नियंत्रण के लिए एफएमडी एवं एलएसडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिले में पशुधन की सुरक्षा एवं रोग नियंत्रण के लिए एफएमडी एवं एलएसडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी है. जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ दिलीप रजक व डॉ अरुण कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वैक्सीनेशन टीम के वाहन को रवाना किया. यह टीकाकरण अभियान दो चरणों में किया जा रहा है. 19 मई से 18 जुलाई 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों में संचालित किया जाएगा. एफएमडी टीका गाय एवं भैंस को ही दिया लगाया जायेगा, जबकि एलएसडी का टीकाकरण केवल गाय के लिए निर्धारित है. मौके पर डॉ मुन्नी मुर्मू, लिपिक सुनील प्रसाद, आनंद कुमार, नंदन सिंह, खुशबू कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola