मिहिजाम का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री

Updated:
विज्ञापन
मिहिजाम का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री

मिहिजाम. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मिहिजाम में शुक्रवार को मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

मिहिजाम. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मिहिजाम में शुक्रवार को मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास किया. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मिहिजाम अब विकास का नई इबारत लिख रहा है. यह बहुउद्देश्यीय परियोजना क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और व्यवसायिक विकास को नयी ऊंचाइयों तक ले जायेगी. यह परियोजना न केवल व्यवसाय के लिए एक नया केंद्र बनेगी, बल्कि सैकड़ों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगी. कहा कि मिहिजाम का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है. मैंने मिहिजाम में विकास की नदी बहा दी है. सड़कों, जलापूर्ति, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर आधुनिक शैक्षणिक संस्थानों तक, हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है. उन्होंने कहा यह मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स न केवल स्थानीय व्यापार को एक नया प्लेटफॉर्म देगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी व्यापारी और उपभोक्ता यहां आएंगे. इससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. मौके पर अरुण दास, परवेज रहमान, निशापति हांसदा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola