सभी डीलर शत प्रतिशत लाभुकों का ई-केवायसी करें पूरा : प्रभारी एमओ

Updated:
विज्ञापन
सभी डीलर शत प्रतिशत लाभुकों का ई-केवायसी करें पूरा : प्रभारी एमओ

जामताड़ा. प्रखंड सभागार में प्रभारी एमओ अविश्वर मुर्मू ने जामताड़ा सदर, नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद के सभी डीलरों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

जामताड़ा. प्रखंड सभागार में प्रभारी एमओ अविश्वर मुर्मू ने सदर प्रखंड, नगर पंचायत एवं मिहिजाम नगर परिषद के सभी जन वितरण विक्रेता एवं महिला एसएचजी दुकानदारों के साथ बैठक की. इस अवसर पर प्रभारी एमओ ने ई-केवायसी का कार्य पूरा करने का निर्देश सभी दुकानदारों को दिया. कहा हर हाल में ई-केवायसी शत प्रतिशत हो. कहा जिस भी दुकानदार का प्रतिशत कम रहेगी, उस पर कार्रवाई के लिए जिलास्तर पर शिकायत की जायेगी. खाद्यान्न उठाव, समय पर वितरण, समय पर दुकान खोलने, लाभुकों को उचित मात्रा में खाद्यान्न देने का निर्देश दिया. इस संबंध में जब डीलरों से समस्या पूछा गया तब बताया गया कि टू जी मशीन ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क स्लो रहने के कारण ई-केवायसी में भारी समस्या उत्पन्न हो रही है. साथ ही मृत व्यक्ति, लड़की शादी होकर चले गए, आधार कार्ड में गलत नाम चढ़ाने एवं सुधार करने में आ रही समस्या की जानकारी दी गयी. ऐसे सदस्यों का नाम काटने एवं शादी होकर गए लड़कियों की सूची जिला आपूर्ति शाखा कंप्यूटर ऑपरेटर को उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन नाम नहीं कटा गया है, जिस कारण ई-केवायसी का प्रतिशत नहीं बढ़ रहा है. इस पर प्रभारी एमओ ने बताया कि डीएसओ से वार्तालाप कर अविलंब इस दिशा में कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अंचल नजीर कृष्ण टुडू, डीलर एसोसिएशन मीडिया प्रभारी देव कुमार साव, सोहन राम, कृष्ण मुर्मू, नजरुल अंसारी, महेंद्र यादव, सौरव मंडल, सत्यनारायण टिबड़ेवाल, अनिल साह, विनय भगत, पप्पू तिवारी, श्याम पासवान, कृष्ण घोषाल, कमल पंडित, शंभू रविदास, माधव मंडल आदि डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola