ePaper

अधिवक्ता संघ ने मारे गये सैलानियों के प्रति जताया शोक

Updated at : 25 Apr 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ ने मारे गये सैलानियों के प्रति जताया शोक

जामताड़ा कोर्ट. पहलगाम में आतंकी हमले के मारे गए सैलानियों की याद में जिला अधिवक्ता संघ ने व्यवहार न्यायालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया.

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट. पहलगाम में आतंकी हमले के मारे गए सैलानियों की याद में जिला अधिवक्ता संघ ने व्यवहार न्यायालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मोहनलाल बर्मन ने कहा कि आतंकवादियों की यह कायराना हमला मानवता के विरुद्ध है. हत्या का यह घटना बहुत दुखद है. मृतक के परिजनों के साथ हम सभी खड़े हैं. उनके इस दुखद घड़ी में ईश्वर सबको हौंसला और शांति दें. वरीय अधिवक्ता सुमित्रा सरकार ने कहा कि यह चूक इंटेलिजेंस की चूक है वह लोकल प्रशासन की. इस कारण आतंकवादी इतने बड़े हादसा कर बैठे. पूरे विश्व में आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए. मौके पर उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव अरबिंदो सरकार, सतीनाथ मंडल, अभिजीत बॉस, उमेश भैया, महेंद्र बर्मन, श्याम शंकर यादव, मुक्ता मंडल, लक्ष्मी दुबे, पुष्पा दुबे, संजय बर्मन, सुब्रतो मुखर्जी आदि अधिवक्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola