ePaper

बढ़ते साइबर क्राइम से सचेत रहने की सलाह

Updated at : 18 Jan 2026 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
बढ़ते साइबर क्राइम से सचेत रहने की सलाह

अगर आपको सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है या न्यायिक प्रक्रिया में कहीं अड़चन आ रही है तो आप अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दें.

विज्ञापन

जामताड़ा. सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और उन्हें उपलब्ध कराना जिला प्रशासन के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पहुंचना परम कर्तव्य है. उसी को लेकर सदर प्रखंड में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है. उक्त बातें रविवार को प्रखंड परिसर में आयोजित मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने कही. उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आपकी हर परेशानी के साथ है. अगर आपको सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है या न्यायिक प्रक्रिया में कहीं अड़चन आ रही है तो आप अपना आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दें. जहां सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. बताया कि जमीनी विवाद हो या छोटे-मोटे क्राइम मेडिसिन सेंटर द्वारा दोनों पक्षों को समझौता करा कर सेटलमेंट कराया जाता है और इसमें दोनों पक्षों की जीत होती है. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार ने डायन प्रथा और कम उम्र में बालिकाओं की शादी न कराने की सलाह दी. वहीं एसपी राजकुमार मेहता ने उपस्थित महिलाओं से घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी प्राप्त की. मौके पर मौजूद बुधुडीह की जयंती कुमारी ने एसपी को सास द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को संज्ञान लेते हुए अग्रतर कार्रवाई करने की बात कही. साथ ही बढ़ते साइबर क्राइम से सचेत रहने की सलाह दी. मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार, प्रभारी बीडीओ अविश्वर मुर्मू, डीसीओ सुजीत कुमार, राजेंद्र शर्मा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गोविंद घोष, सहायक अभियंता मनोज कुमार, उदय शंकर गोराई, मदन पोद्दार, विश्वजीत दुबे, गौतम बाउरी सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BINAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BINAY KUMAR

BINAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola