नयी तकनीक अपनाने से किसानों की आय में होगी वृद्धि : डीएओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया.
प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड सभागार में कृषि विभाग की ओर से एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया. शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, बीएचओ डॉ सुनील प्रसार सिंह एवं टीवीओ डॉ सुशील टुडू ने संयुक्त रूप से किया. डीएओ लव कुमार ने कहा कि बदलते मौसम और कृषि चुनौतियों के दौर में आधुनिक तकनीक आधारित खेती अपनाना समय की मांग है. उन्होंने किसानों से उन्नत बीज, वैज्ञानिक विधि से खेती, मृदा जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग व आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाने की अपील की. कहा कि नयी तकनीकों के उपयोग से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी. वहीं बीएओ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने धान की उन्नत खेती पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बीज चयन, खेत की तैयारी, जल प्रबंधन एवं रोग नियंत्रण के उपायों पर प्रकाश डाला. कर्मशाला में मुखिया बबलू किस्कू, शिवचरण मंडल, रमेश यादव, हेमंत सेन, जितेंद्र किस्कू आदि प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










