आवास निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
आवास निर्माण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने बैठक की.

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता ने बैठक की. पीएम, अबुआ एवं आंबेडकर आवास योजनाओं के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया. प्रभारी बीडीओ ने कहा कि लाभुकों को किस्त की राशि समय पर सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है, बावजूद इसके कई लाभुक आवास निर्माण पूर्ण करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. ऐसे लाभुकों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नोटिस के बाद भी यदि लाभुक निर्माण पूरा नहीं करते हैं, तो राशि की रिकॉवरी के लिए सर्टिफिकेट केस दायर किया जायेगा. प्रभारी बीडीओ ने कहा कि अब मनरेगा की योजनाओं का संचालन जी-रामजी प्रणाली के तहत किया जायेगा. एनएमएस प्रक्रिया के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज होगी. मौके पर प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार, एइ कुमार अनुराग, विभिन्न पंचायतों के पंचायत सचिव, स्वयंसेवक मौजूद थे.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola