विस्फोटक सामग्री ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
विस्फोटक सामग्री ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा. मिहिजाम पुलिस ने विस्फोटक सामग्री ले जाने के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी अकबर कुरैसी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. मिहिजाम पुलिस ने विस्फोटक सामग्री ले जाने के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी पश्चिम बंगाल के रानीगंज निवासी अकबर कुरैसी को गिरफ्तार किया है. मिहिजाम थाने के एएसआई किशन कुमार ने बंगाल पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की. मिहिजाम पुलिस ने वर्ष 2022 में रूपनारायणपुर, पश्चिम बंगाल से आ रहे एक वाहन (डब्ल्यूबी 38U-2880) में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री ले जा रहे वाहन को बेबा गांव के पास प���ड़ा था. तलाशी के दौरान वाहन से 7 क्विंटल जिलेटिन स्टिक और 16 बंडल डेटोनेटिंग एक्स प्लोसिव फ्यूज वायर बरामद हुआ था. इस मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 64/22, धारा 414/34 दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola