बागबेर झामुमो पंचायत अध्यक्ष बने आबिद अंसारी

झामुमो ने करमाटांड़ प्रखंड के बागबेर पंचायत में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया.
विद्यासागर. झामुमो ने करमाटांड़ प्रखंड के बागबेर पंचायत में पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया. इस अवसर पर आबिद अंसारी को बागबेर पंचायत का अध्यक्ष चुना गया, जबकि कालाचंद्र हेंबरम को पंचायत सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा अब्दुल अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं अनवर अंसारी को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुधीर मरांडी का चयन किया गया. बतौर पर्यवेक्षक झामुमो संयोजक मंडली के सदस्य जमरूद्दीन अंसारी, इबादुर रहमान अंसारी, शिवलाल मुर्मू, गुलाब अंसारी, बिलाल अंसारी, रियाज अंसारी, मकसूद अंसारी आदि मौजूद थे. जमरूद्दीन अंसारी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से राज्य में चलायी जा रही सभी योजनाएं जनहित में हैं सभी महत्वपूर्ण साबित हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




