ट्रक के धक्के से टेंपो में सवार महिला की मौत

Updated at : 16 Feb 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से टेंपो में सवार महिला की मौत

स्टेट हाइवे पर शनिवार की देर रात बिंदापाथर थाना क्षेत्र के डुमरिया में एक अज्ञात ट्रक ने टेंपो को धक्का मार दिया.

विज्ञापन

फतेहपुर. गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर शनिवार की देर रात बिंदापाथर थाना क्षेत्र के डुमरिया में एक अज्ञात ट्रक ने टेंपो को धक्का मार दिया. इससे टेंपो में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर लाया गया. ऑन द स्पॉट चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव की होलोदी मरांडी (31) पति अनुज हेंब्रम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मृत महिला बागदहा से टेंपो में सवार होकर अपने घर आ रही थी. डुमरिया के पास अचानक एक अज्ञात ट्रक तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए टेंपो में धक्का मार दिया. इससे टेंपो में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं थी. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola