पुलिया के समीप बाइक से गिरकर व्यक्ति घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 9:13 PM
लोहारंगी पुलिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गये. घटना सोमवार देर रात्रि को हुई है.
नारायणपुर. थाना क्षेत्र के लोहारंगी पुलिया के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गये. घटना सोमवार देर रात्रि को हुई है. जानकारी के अनुसार करमाटांड़ थाना क्षेत्र के खोड़ासारू निवासी मुकेश मुर्मू अपने घर से बाइक से अपने जीजा को चैनपुर पहुंचाने जा रहे थे. लोहारंगी पुलिया के समीप टर्निंग में घुमावदार सड़क पर बाइक अनियंत्रण हो गया और गिर कर घायल हो गये. परिवार वालों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर ले आए, जहां चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










