ईडी की कार्रवाई के विरोध में सीपीआइ(एम) का प्रदर्शन, जलाया पुतला

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 30 May 2026 8:33 PM

विज्ञापन

जिला कमेटी ने सुभाष चौक पर नुक्कड़ सभा की. अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य सह राज्य कमेटी सदस्य लखनलाल मंडल ने की.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री व सीपीआइ(एम) के वरिष्ठ नेता पिनाराई विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार शाम सीपीआइ(एम) जिला कमेटी ने सुभाष चौक पर नुक्कड़ सभा की. अध्यक्षता जिला कमेटी सदस्य सह राज्य कमेटी सदस्य लखनलाल मंडल ने की. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है. सीपीआइ(एम) के सचिव मंडल सदस्य सुरजीत सिन्हा ने कहा कि केरल में स्वास्थ्य, शिक्षा व जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पिनाराई विजयन के खिलाफ की गयी कार्रवाई राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है. उन्होंने दावा किया कि छापेमारी के बाद भी इडी को किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री या मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित साक्ष्य नहीं मिले. वहीं, चंडी दास पुरी ने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों की कार्रवाई से सीपीआइ(एम) के नेता और कार्यकर्ता डरनेवाले नहीं हैं. यदि जनहित की राजनीति करने वाले लोगों को इस तरह निशाना बनाया जाता रहा तो पार्टी जनता के साथ मिलकर इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी. सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने इडी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया. मौके पर अशोक भंडारी, संजय मेहता, अनूप सरखेल, दुबराज भंडारी, लोकनाथ राणा, दीप्ति मंडल, इब्राहिम अंसारी, महेंद्र राउत, निमाई राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola