हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

फतेहपुर. जामबाद गांव में चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

फतेहपुर. शिमलाडंगाल पंचायत अंतर्गत जामबाद गांव में चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों युवतियों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. स्थानीय जलाशय से मुख्य यजमान जयप्रकाश मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी समेत सैकड़ों युवती एवं महिलाएं कलश में जल लेकर संकीर्तन स्थल तक पहुंची. शोभा यात्रा के दौरान भक्तजनों के हरिनाम के जय घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. आयोजनकर्ता ने बताया कि 18 एवं 19 मार्च की रात्रि 9 बजे से सुप्रसिद्ध कीर्तनिया बादल पाल बांग्ला कीर्तन गान करेंगे. वहीं 20 मार्च को पश्चिम बंगाल के कीर्तनिया संगीता भंडारी रात्रि 9 बजे से हरिनाम संकीर्तन गान करेंगी. वहीं 21 मार्च की सुबह 10 बजे से कुंजविलास गान कीर्तनिया संगीता भंडारी प्रस्तुत करेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola