कोर्ट में धोखाधड़ी व ठगी का मामला दर्ज

जामताड़ा कोर्ट. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जामताडा के न्यायालय में मिहिजाम रोड निवासी आलोक मोहन ने धोखाधड़ी एवं ठगी का मामला दायर किया है.
जामताड़ा कोर्ट. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जामताडा के न्यायालय में मिहिजाम रोड निवासी आलोक मोहन ने धोखाधड़ी एवं ठगी का मामला दायर किया है. परिवादी ने जामताड़ा बाजार के सेनपाड़ा निवासी बुद्धम सेन के विरुद्ध 50 हजार रुपये धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. वहीं आलोक मोहन ने ही दूसरे मामले में जामताड़ा बाजार रोड निवासी जय किशन साव के विरुद्ध तीन लाख 50 हजार रुपये धोखाधड़ी कर ठगने का मामला दायर किया है. बताया है कि अभियुक्त की परिवादी से दोस्ताना रिश्ता था, उसी के बहाने उसने अपने निजी काम के लिए उधार लिया था. वादा के मुताबिक पैसा नहीं लौटाया, जब पैसा मांगने गया तो उसे गली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By जियाराम मुर्मू
मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










