चालना-पालकरा में 14 करोड़ से पुल का होगा निर्माण : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
चालना-पालकरा में 14 करोड़ से पुल का होगा निर्माण : मंत्री

जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 14 करोड़ की लागत से चालना-पालकरा पुल निर्माण का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 14 करोड़ की लागत से चालना-पालकरा पुल निर्माण का शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा मुख्य रूप से शामिल हुईं. मंत्री ने कहा कि मैं बिना किसी भेदभाव के विकास कर रहा हूं. फुरकान अंसारी का आशीर्वाद और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मार्गदर्शन मुझे मिला है. यह पुल विकास का ऐतिहासिक प्रतीक बनेगा और जल्द ही क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी. राज आपका है, विकास मेरी पहली प्राथमिकता है और कोई शक्ति मुझे विकास से रोक नहीं सकती. मैथन डैम क्षेत्र में वर्ष के छह महीने पानी रहने से आवागमन बाधित होता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई, खेती और व्यापार प्रभावित होते थे. यह पुल लगभग 10 पंचायतों को सीधा लाभ देगा और क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनायेगा. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से असंभव को संभव किया जा सकता है. उन्होंने जनता से एकजुट रहने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को और मजबूत करने की अपील की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कहा कि मंत्री इरफान अंसारी की दूरदर्शिता ने यह सिद्ध किया है कि वे आदिवासियों के सच्चे नेता हैं, जो उनकी मांगों को सम्मान के साथ पूरा करते हैं. मौके पर निशापति हांसदा, जीतलाल, राजेंद्र हेंब्रम, विजय दुबे, अजीत दुबे, अर्बोनी मरांडी, सुनीता मुर्मू, निर्देश सोरेन आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola