एक की मौत, पांच घायल

Published at :16 Mar 2014 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
एक की मौत, पांच घायल

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महागामा : थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज महागामा रेफरल अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात दिग्घी एकचारी मार्ग पर मोटरसाइकिल व साइकिल में भिडंत होने […]

विज्ञापन

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में

महागामा : थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज महागामा रेफरल अस्पताल में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात दिग्घी एकचारी मार्ग पर मोटरसाइकिल व साइकिल में भिडंत होने से साइकिल सवार 55 वर्षीय तारणी पंडित गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया.

जहां उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना शनिवार 11 बजे महागामा सरवा चौक पर हुई. जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गये. घायल कैला दास (15), योगेंद्र मिर्धा (18), गुंजन दर्वे (19), कुंदन दर्वे (17), सुमन कुमार (18) को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भरती किया गया. कैलाश दास व योगेंद्र मिर्धा की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. वहीं वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. इधर थाना प्रभारी पासकल टोप्पो दोनों दुर्घटना की जांच पड़ताल करने में जुट गये है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola