धोबाना हटिया मोड़ में बनेगा भव्य मंदिर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास जामताड़ा : धोबना हटिया मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य का उद्घाटन नपं अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल द्वारा नारियल फोड़ कर किया. उद्घाटन के दौरान आसपास के 17 गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने कहा कि सभी के सहयोग से मां […]
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास
जामताड़ा : धोबना हटिया मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य का उद्घाटन नपं अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल द्वारा नारियल फोड़ कर किया. उद्घाटन के दौरान आसपास के 17 गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने कहा कि सभी के सहयोग से मां दुर्गा मंदिर का भव्य निर्माण किया जायेगा. इस अवसर पर नपं अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि मंदिर बहुत ही भव्य तरीके से बनाया जायेगा.
इस जगह पर विगत कई वर्षों से आस्था के साथ यहां के आसपास के सभी गांव के लोगों ने मिलकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं. मंदिर का निर्माण होने से आसपास के गांवों में भक्तिमय का माहौल बन रहा है. मौके पर संजीत मंडल, विपद वरण मंडल, बबलू मंडल, अबोध पंडित, नवीन मंडल, नारायण मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




