भोगनाडीह में आज मनेगी वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती

Published at :11 Apr 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
भोगनाडीह में आज मनेगी वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती

बरहरवा/बरहेट : वीर-शहीद सिदो-कान्हू के जन्मस्थली भोगनाडीह में सिदो कान्हू की जयंती मंगलवार को मनायी जायेगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. भोगनाडीह खेल मैदान में प्रशासन की ओर से सरकारी मंच बनाया गया है. मंच के सामने मैदान में विभिन्न विभागों के 24 स्टॉल लगाये गये हैं. लाभुकाें के बीच परिसंपत्ति […]

विज्ञापन

बरहरवा/बरहेट : वीर-शहीद सिदो-कान्हू के जन्मस्थली भोगनाडीह में सिदो कान्हू की जयंती मंगलवार को मनायी जायेगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. भोगनाडीह खेल मैदान में प्रशासन की ओर से सरकारी मंच बनाया गया है. मंच के सामने मैदान में विभिन्न विभागों के 24 स्टॉल लगाये गये हैं. लाभुकाें के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जायेगा.

अतिथि के तौर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी. मंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त डॉ शैलेश कुमार चौरसिया व एसपी पी मुरूगन ने तैयारी का जायजा लिया. तैयारी की देख-रेख कर रहे बरहेट बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि सरकारी मंच के सामने लोगों को बैठने के लिए पंडाल व कुरसी लगायी गयी है.

मनाही के बावजूद बन रहा राजनीतिक दलों का मंच : इधर भोगनाडीह में कुछ राजनीतिक दल के बैनर तले भी मंच बनाया जा रहा है. मंच स्थल पर ही झंडा बैनर लगेगा. गौरतलब हो कि भोगनाडीह गांव में वीर शहीद के परिजनों ने किसी भी राजनीतिक दल द्वारा झंडा-बैनर लगाने पर प्रतिबंध लगाया है. सिदो कान्हू के परिजन मंडल मुर्मू का कहना है कि कार्यक्रम स्थल के बाहर किसी भी राजनीतिक दल का झंडा भोगनाडीह में नहीं लगेगा.
पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे विदिन समाज के लोग
सोमवार की दोपहर बाद से ही विदिन समाज के लोग निजी वाहन से पचकठिया व भोगनाडीह पहुंचने लगे. पूरा बरहेट क्षेत्र विदिन समाज के लोगों से भर गया. हर तरफ विदिन समाज का हरा झंडा ही दिख रहा था. पचकठिया जाहेर थान के समीप विदिन समाज के लोग इकट्ठा होकर अपने वीर नायक सिदो कान्हू को जन्मदिवस पर नमन करेंगे. विदिन समाज के आगमन से जाहेर थान भर गया है. इधर भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती कर दी है.
समारोह की तैयारी पूरी, मंत्री डॉ लुईस मरांडी हाेंगी मुख्य अतिथि
लगाये जायेंगे विभिन्न विभागों के 24 स्टॉल
हजारों की संख्या में शामिल होंगे विदिन समाज के लोग
सिदो-कान्हू के परिजनों ने राजनीतिक झंडा-बैनर लगाने से किया है मनाही
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola