गम्हार व जामुन की लकड़ी से लदा पिकअप वैन जब्त

Published at :10 Apr 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
गम्हार व जामुन की लकड़ी से लदा पिकअप वैन जब्त

जामताड़ा : डीएफओ राज कुमार साह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने रविवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव के मसजिद गली के पास से गम्हार व जामुन की लकड़ी लदा पिकअप वैन को जब्त किया है. इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बस्ती पालाजोरी से […]

विज्ञापन

जामताड़ा : डीएफओ राज कुमार साह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने रविवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव के मसजिद गली के पास से गम्हार व जामुन की लकड़ी लदा पिकअप वैन को जब्त किया है. इस संबंध में डीएफओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बस्ती पालाजोरी से पिकअप वैन संख्या जेएच 4के-5814 में अवैध गम्हार व जामुन की लकड़ी करमाटांड़ लायी जा रही है. इसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. जब्त लकड़ी की कीमत 40 से 50 हजार के आसपास है. वहीं विभाग द्वारा वाहन मालिक एवं लकड़ी माफिया के नाम पर मामला दर्ज करने क प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola