पारिवारिक सर्वेक्षण पूरा हाे अन्यथा कार्रवाई

Published at :08 Apr 2017 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
पारिवारिक सर्वेक्षण पूरा हाे अन्यथा कार्रवाई

नारायणपुर: मनरेगा भवन में पारिवारिक सर्वेक्षण को लेकर पंचायत सचिव, स्वयं सेवक की विशेष बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षा जिला पंचायती पदाधिकारी राज शेखर ने किया. उन्होंने कहा कि पारिवारिक सर्वेक्षण के कार्य को अगले 24 घंटे के अंदर पूर्ण करें अन्यथा संबंधित स्वयं सेवक के ऊपर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने स्वयं सेवकों को […]

विज्ञापन
नारायणपुर: मनरेगा भवन में पारिवारिक सर्वेक्षण को लेकर पंचायत सचिव, स्वयं सेवक की विशेष बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षा जिला पंचायती पदाधिकारी राज शेखर ने किया. उन्होंने कहा कि पारिवारिक सर्वेक्षण के कार्य को अगले 24 घंटे के अंदर पूर्ण करें अन्यथा संबंधित स्वयं सेवक के ऊपर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने स्वयं सेवकों को कहा कि भारत में बेरोजगारों की संख्या बहुत है.

यदि आप काम नहीं करोगे तो दूसरे बेरोजगार को कार्य में लगाया जायेगा. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर कार्य नहीं करने वाले सभी स्वयं सेवकों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी. उनके द्वारा निर्देश से स्वयं सेवकों में काफी नाराजगी देखी गई.

कहा कि हम तो बिल्कुल मुफ्त में कार्य कर रहे हैं ऊपर से इस प्रकार की आलोचना एक जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा करना हमारे दोहरे शोषण के प्रतीक है. इसके लिये हम सब स्वयं सेवक उचित स्थान पर आवाज उठायेंगे. इस अवसर पर डीआरडीए जिला पदाधिकारी संदीप कुमार, बीडीओ जहीर आलम, प्रतीक कुमार, बीपीओ कई कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola