12 को डीसी के सामने करेंगे प्रदर्शन

Published at :06 Mar 2014 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
12 को डीसी के सामने करेंगे प्रदर्शन

जामताडा : आंगनबाडी सेविकाओं व सहायिकाओं की एक बैठक गांधी मैदान जामताडा में हुई. इसकी अध्यक्षता सेविका करुणा देवी ने की. इसमें सेविकाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. आंगनबाडी सेविका सहायिका मोरचा के राज्य अध्यक्ष अनिरुद्ध आजाद ने कहा कि आंगनबाडी सेविकाओं का शोषण किया जा रहा है. 24 घंटा में से 16 घंटा काम […]

विज्ञापन

जामताडा : आंगनबाडी सेविकाओं व सहायिकाओं की एक बैठक गांधी मैदान जामताडा में हुई. इसकी अध्यक्षता सेविका करुणा देवी ने की. इसमें सेविकाओं ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. आंगनबाडी सेविका सहायिका मोरचा के राज्य अध्यक्ष अनिरुद्ध आजाद ने कहा कि आंगनबाडी सेविकाओं का शोषण किया जा रहा है.

24 घंटा में से 16 घंटा काम लिया जा रहा है, लेकिन मानदेय कम मिलता है. इससे उनके परिवार का पेट भी नहीं भरता है. इनके विभिन्न मांगों को लेकर 12 मार्च को उपायुक्त के सामने प्रदर्शन किया जायेगा.

मौके पर चाइना गोराई, करुणा देवी, धर्मी देवी, करु शिला टुडू, साधना कुमारी, तुलसी सोरेन, उषा गुप्ता, मीना देवी, रानी कुमारी सोरेन, फुलबानु खातून, आमना खातून आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola