ग्राम प्रधानों ने मांगा हक

Published at :04 Mar 2014 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने मांगा हक

सरकार मांगों के प्रति गंभीर नहीं मुरलीपहाड़ी : ग्राम प्रधान अंचल कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई. शाहजहान मियां की अध्यक्षता में प्रधानों के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया. इसमें मुख्य रूप से संगठन प्रभारी शिवलाल मुमूरू उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सरकार राजस्व प्रधान के विभिन्न मांग के […]

विज्ञापन

सरकार मांगों के प्रति गंभीर नहीं

मुरलीपहाड़ी : ग्राम प्रधान अंचल कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में हुई. शाहजहान मियां की अध्यक्षता में प्रधानों के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया. इसमें मुख्य रूप से संगठन प्रभारी शिवलाल मुमूरू उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि सरकार राजस्व प्रधान के विभिन्न मांग के प्रति गंभीर नहीं है. जायज मांग को सरक ार शीघ्र पूर्ण करें, अन्यथा आंदोलन किया जायेगा.

क्या है मांगें

प्रधानों ने कहा कि जाति, आवासीय प्रमाण पत्र में प्रधानों की अनुशंसा लेना अनिवार्य किया जाय. मनरेगा सहित अन्य योजना को लेकर होने वाला ग्राम सभा में बिचौलिये हावी रहते है. विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में अनुपस्थित रह कर शिक्षक और सेविका मानदेय या वेतन उठाते है. उस पर विभाग को रोक लगाना चाहिए. इसकी मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी प्रधान को दी जाय. नारायणपुर अंचल के विभिन्न गांवों में सूचना अंचल अधिकारी मुक्त रखा जाय. प्रधानों ने उपायुक्त से सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है. मौके पर गौरीशंकर रवानी, अमृत मंडल, रायधानी पंडित, बसंत मुमरू, सुल्तान मियां, चंद्र किशोर बास्की, नेमुल हक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola