सेवानिवृत्त चिरेका कर्मी की हत्या

मिहिजाम : थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में सेवानिवृत्त चिरेका कर्मी 66 वर्षीय मो कुरबान अली की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी है. मृतक का शव गांव के बाहर निजर्न जगह पर मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. स्थानीय लोग ने बताया कि सुबह […]
मिहिजाम : थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में सेवानिवृत्त चिरेका कर्मी 66 वर्षीय मो कुरबान अली की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी है. मृतक का शव गांव के बाहर निजर्न जगह पर मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.
स्थानीय लोग ने बताया कि सुबह जब शौच के लिए निकले, तो शव देखा. पुलिस ने बताया कि धारदार हथियार से सिर के दोनों हिस्से पर जोरदार प्रहार किया गया है. हत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.
वहीं घटना की खबर फैलते ही काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गये. परिजनों के मुताबिक मृतक रात में घर से बाहर निकला था. लेकिन लौट कर नहीं आया.
मृतक अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गये है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा किसी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज नहीं कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










