शरीयत बचाआे कांफ्रेंस 14 को फतेहपुर में

Published at :05 Feb 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
शरीयत बचाआे कांफ्रेंस 14 को फतेहपुर में

जामताड़ा : फतेहपुर के सालबगान में कौमी इत्तेहाद की बैठक अब्दुल मन्नान अंसारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 14 फरवरी को फतेहपुर में शरीयत बचाओ कॉन्फं्रे स के आयोजन की तैयारी को लेक र विस्तृत रुप में विचार विमर्श किया गया. कॉन्फ्रेंस में मुख्य रुप से बिहार के एमएलसी मौलाना गुलाम रसूल बाल्यावी […]

विज्ञापन

जामताड़ा : फतेहपुर के सालबगान में कौमी इत्तेहाद की बैठक अब्दुल मन्नान अंसारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में 14 फरवरी को फतेहपुर में शरीयत बचाओ कॉन्फं्रे स के आयोजन की तैयारी को लेक र विस्तृत रुप में विचार विमर्श किया गया. कॉन्फ्रेंस में मुख्य रुप से बिहार के एमएलसी मौलाना गुलाम रसूल बाल्यावी भाग लेंगे. बैठक में गांव गंाव में बैनर पोस्टर लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए अब्दुल मन्नान अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय मंे मुस्लिम सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा शैक्षणिक विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है. सरकार मुस्लमानो के विकास के लिए कोई ध्यान नहीं दे रही है.

जबकि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में मात्र दो प्रतिशत मुस्लिम ही सरकारी नौकरी में है. झारखंड सरकार उर्दू के विकास के लिए भी नजर अंदाज कर रही है. इन तमाम मुददो को लेकर कौमी इत्तेहाद सभी मुस्लमानो को एक बैनर तले आने का आहवान करती है ताकि सरकार से अपने हक की लड़ाई मजबूती के साथ कर सके. मौके पर दुमका के अख्तरु ल इस्लाम, मौलाना अब्दुल रकीब रहमानी, हाफीज जलालुददीन कासमी, सददाम हुसैन, रफीक अंसारी, जाफर अंसारी, अलाउददीन अंसारी, मौलाना अफजल, इरफान अंसारी, मुबारक मियां सहित अनेको उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola