झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा 19 को 12 केंद्रों पर होगी : डीसी

Published by :UMESH KUMAR
Published at :16 Apr 2026 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा 19 को 12 केंद्रों पर होगी : डीसी

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में झारखंड संयुक्त असैनिक (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में झारखंड संयुक्त असैनिक (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर बैठक हुई. बैठक में उड़नदस्ता दंडाधिकारी, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक शामिल हुए. बैठक में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन, शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर चर्चा हुई. डीसी ने कहा कि झारखंड संयुक्त असैनिक (सीधी भर्ती) परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गये हैं, जिसमें दोनों पालियों में परीक्षा होगी. प्रथम (पूर्वाह्न 10:00 से 12:00 बजे अपराह्न तक) एवं द्वितीय पाली (अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) होगी. परीक्षा में कुल 3624 परीक्षार्थी शामिल होंगे. कहा, इसे पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. किसी भी स्तर पर लापरवाही या कदाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रत्येक केंद्र पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त रोशनी, बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने को कहा. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 19 अप्रैल की सुबह 7:00 बजे से सक्रिय रहेगा, जो परीक्षा सामग्री के सुरक्षित जमा होने तक कार्यरत रहेगा. मौके पर एसपी राजकुमार मेहता, निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, एसी पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि सहित अन्य थे.

इन केंद्रों में होगी परीक्षा :

जिले के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट गर्ल्स विद्यालय जामताड़ा, सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा, बेसिक स्कूल मिहिजाम, जामताड़ा इंटर महिला कॉलेज, संत एंथोनी स्कूल जामताड़ा, जेबीसी डिस्ट्रिक्ट सीएम उत्कृष्ट विद्यालय जामताड़ा, आर के प्लस टू स्कूल मिहिजाम, प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय मिहिजाम, डीएन उच्च विद्यालय जामताड़ा, एडवर्ड्स इंग्लिश स्कूल, पीएमश्री गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल आदर्श जामताड़ा एवं सेंट जोसफ स्कूल श्रीरामपुर में दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola