सभी प्रखंडों में मना पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा

Updated:
विज्ञापन
सभी प्रखंडों में मना पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा

जामताड़ा. गर्मी को लेकर जिले के सभी प्रखंडों की कुल 118 पंचायतों में पेयजल संकट निराकरण के लिए पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

जामताड़ा. गर्मी को लेकर जिले के सभी प्रखंडों की कुल 118 पंचायतों में पेयजल संकट निराकरण के लिए पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा चलाया जा रहा है. गुरुवार को जामताड़ा सदर प्रखंड के सोनबाद एवं शहरडाल, नारायणपुर प्रखंड के नारोडीह एवं कुरता, नाला प्रखंड के फुटबेडिया, मोरबासा एवं धोबना, करमाटांड़ प्रखंड के तेतुलबंधा एवं मोहनपुर, फतेहपुर प्रखंड के अगैयासरमुंडी एवं बानरनाचा, कुंडहित प्रखंड के आमलादेही पंचायत में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों पेयजल स्त्रोतों की जांच की. पेयजल स्त्रोतों का निरीक्षण किया.जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर विमर्श किया. इस क्रम में कई चापानलों को ऑन स्पॉट दुरूस्त भी किया गया. आज इन पंचायतों का होगा निरीक्षण : जामताड़ा- चेंगाईडीह एवं जियाजोरी, नारायणपुर-सबनपुर एवं पबिया, नाला-पैकबड़, महेशमुंडा एवं बड़ारामपुर, करमाटांड़-सीताकाटा, फतेहपुर-फतेहपुर एवं डुमरिया, कुंडहित- कुंडहित एवं नगरी पंचायत में जल स्रोतों की जांच की जायेगी.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola