नाबालिक लड़की का नहीं मिला सुराग, विरोध में ग्रामीण देंगे धरना

जामताड़ा : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव गोपाल रजक के नेतृत्व में पिंडारी ग्राम में एक बैठक की गयी. बैठक के दौरान चर्चा किया गया कि 25 दिसंबर 2016 को बनकट्टी-1 करमाटांड़ निवासी छोटेलाल रजक की नाबालिक पुत्री का अपहरण पिंडारी ग्राम के अजय राय ने अपने एक मित्र की मदद से जान मारने […]
जामताड़ा : लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव गोपाल रजक के नेतृत्व में पिंडारी ग्राम में एक बैठक की गयी. बैठक के दौरान चर्चा किया गया कि 25 दिसंबर 2016 को बनकट्टी-1 करमाटांड़ निवासी छोटेलाल रजक की नाबालिक पुत्री का अपहरण पिंडारी ग्राम के अजय राय ने अपने एक मित्र की मदद से जान मारने की धमकी देकर बाइक से अपहरण कर लिया. छोटेलाल रजक ने थाने में इसकी लिखित सूचना दी. आराेपित युवक के पिता से मिले, लेकिन उन्होंने अपमानित कर धमकी देकर भगा दिया.
इसके बाद छोटेलाल रजक ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को 28 जनवरी 2017 को दी. लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई. बैठक में निर्णय लिया कि पांच फरवरी तक अगर पुलिस लापता को नहीं खोज निकालती है तो पिंडारी रेलवे गेट के सामने जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर धरना देकर आवागमन को बाधित करेगा. पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द कार्यवाई किया जाय एवं आरोपी को गिरफ्तार किया जाय. मौके पर छोटेलाल रजक, श्यामापद रजक, कामदेव रजक एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




