साइबर क्राइम पर पुलिस सख्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी ने कहा . पुलिस वाहन से भगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी विद्यासागर : एसपी डॉ जया राॅय गुरुवार को करमाटांड़ थाना में पहुंच कर मासिक बैठक की. बैठक में एसपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली. साइबर अपराध से जुड़े सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया. […]
विज्ञापन
एसपी ने कहा . पुलिस वाहन से भगाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी
विद्यासागर : एसपी डॉ जया राॅय गुरुवार को करमाटांड़ थाना में पहुंच कर मासिक बैठक की. बैठक में एसपी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली. साइबर अपराध से जुड़े सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया. मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस की गाड़ी से साइबर आरोपी को भगाने वालो को बिल्कुल बख्सा नहीं जायेगा. सभी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. कहा : वे महीने में एक बार करमाटांड़ थाना आती हैं और साइबर सहित अन्य मामालों की जानकारी लेती हैं. अब तक करमाटांड़ थाना से साइबर के 17 आरोपियों को सलाखों के पीछे डाला गया है, जो सबसे बड़ी उपलब्धि है. मौके पर थाना प्रभारी केडी झा, बीडीओ प्रभाकर मिर्धा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




