नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गिरफ्तार

Published at :27 Feb 2014 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गिरफ्तार

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास पर प्रशासन व नपं में ठनी जामताड़ा : 23 करोड़ की लागत से अजय नदी घाट पर बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन व नगर पंचायत के बीच ठन गयी है. निर्माण स्थल से नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल व उपाध्यक्ष मालती देवी सहित आठ […]

विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास पर प्रशासन व नपं में ठनी

जामताड़ा : 23 करोड़ की लागत से अजय नदी घाट पर बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास को लेकर जिला प्रशासन व नगर पंचायत के बीच ठन गयी है. निर्माण स्थल से नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल व उपाध्यक्ष मालती देवी सहित आठ वार्ड पार्षद को जिला प्रशासन ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. जिन्हें नाला थाना से शाम में छोड़ दिया गया. मामले में जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ जबरन योजना का शिलान्यास करना चाह रहे थे जिन्हें रोका गया. नहीं मानने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

एसडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 फरवरी को इस योजना का शिलान्यास करने वाले हैं. जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहना है कि योजना का शिलान्यास वे पहले ही कर चुके हैं. प्रशासन बुधवार को शिलान्यास पट को तोड़ने पहुंची थी जिसका विरोध उन्होंने व वार्ड पार्षदों ने किया था. लेकिन स्थानीय विधायक व मुख्यमंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन ने उन्हें व उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले के खिलाफ वे न्यायालय तक वे अपनी बातों को रखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola