खलिहान में लगी आग, हजारों के धान जलकर राख

Published at :01 Feb 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
खलिहान में लगी आग, हजारों के धान जलकर राख

कुंडहित : कुंडहित के सटकी गांव में खलिहान में आग लगने से हजारों के धान जल कर राख हो गया. सटकी गांव के शेख आशिक के खलिहान में रखे लगभग तीस क्वींटल धान जल गये. जिससे किसान शेख आशिक के घर पर दिनभर सन्नाटा छाया रहा. वहीं आग लगने का कारणों का पता नहीं चल […]

विज्ञापन

कुंडहित : कुंडहित के सटकी गांव में खलिहान में आग लगने से हजारों के धान जल कर राख हो गया. सटकी गांव के शेख आशिक के खलिहान में रखे लगभग तीस क्वींटल धान जल गये. जिससे किसान शेख आशिक के घर पर दिनभर सन्नाटा छाया रहा. वहीं आग लगने का कारणों का पता नहीं चल पाया है.

आग से धान जल कर राख होने के बाद घर वालों तथा ग्रामीणों को पता चला. किसान शेख आशिक ने बताया कि उनका किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है. कहा : इस बार बहुत मेहनत कर खेती किया था जो सब कुछ जलकर राख हो गया. कहा : वे पूरी तरह से बरबाद हो चुके हैं. ग्रामीणों ने भी खलिहान में रखे धान के जलने पर काफी दु:ख व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola