पुलिस की जाल में नहीं फंसा महेंद्र, किया आत्मसमर्पण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

कसिया टांड का रहने वाला है महेंद्र मंडल साइबर क्राइम के आरोपित बालो मंडल को भगाने का था आरोप पुलिस ने महेंद्र के घर इस्तेहार भी चिपकाया था जामताड़ा : सरकारी कार्य में बाधा डालने व साइबर क्राइम के आरोपित महेंद्र मंडल को पुलिस गिरफ्त से भगाने का आरोपित पुलिस के जाल में नहीं फंसा. […]
विज्ञापन
कसिया टांड का रहने वाला है महेंद्र मंडल
साइबर क्राइम के आरोपित बालो मंडल को भगाने का था आरोप
पुलिस ने महेंद्र के घर इस्तेहार भी चिपकाया था
जामताड़ा : सरकारी कार्य में बाधा डालने व साइबर क्राइम के आरोपित महेंद्र मंडल को पुलिस गिरफ्त से भगाने का आरोपित पुलिस के जाल में नहीं फंसा. चकमा देकर वह न्यायालय में दीवार फांद कर घुसा और आत्मसमर्पण कर दिया. बता दें कि महेंद्र को पकड़ने के लिए पुलिस ने न्यायालय परिसर व आसपास जबरदस्त जाल बिछा दिया था. यहां तक कि न्यायालय के बगल में रेलवे ट्रैक पर भी तैनाती की गयी थी, लेकिन लाख कोशिश के बावजूद पुलिस महेंद्र मंडल को नहीं पकड़ पायी. महेंद्र के घर पुलिस ने इस्तेहार भी चिपकाया था. पुलिस को यह पता था कि वह मंगलवार को न्यायालय आयेगा. तैयारी भी कर रखी थी. महेंद्र आया भी लेकिन पुलिस को मौके पर देख आव देखा ना ताव दीवार फांद ली. महेंद्र मंडल करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कसियाटांड़ का रहने वाला है.
दीवार फांद कर पहुंचा न्यायालय में
क्या है पूरा मामला
बता दें कि 26 दिसंबर 2016 को नारायणपुर पुलिस थाना क्षेत्र के झिलुवा गांव निवासी साइबर आरोपी बालो मंडल को गिरफ्तार करने गयी थी, लेकिन पुलिस को देख बालो मंडल घर से भाग गया था. उसके बाद पुलिस ने आरोपी के पत्नी एवं पुत्री को साइबर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसी दिन आरोपी महेंद्र मंडल एवं अन्य ने पुलिस के जीप को घेर कर पुलिस के कब्जे से दोनों महिला आरोपी को छुड़ाया था. इसी को लेकर पुलिस ने आरोपी महेंद्र मंडल सहित कुल 25 के खिलाफ करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 169/16 दर्ज किया था. उक्त आरोपी को लेकर पुलिस कई दिनों से लगातार छापामारी अभियान चला रही थी. लेकिन आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




