कृषि विभाग में सिंगल-वीडो सिस्टम, नये वित्तीय वर्ष से मिलेगी सुविधा

Published at :31 Jan 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
कृषि विभाग में सिंगल-वीडो सिस्टम, नये वित्तीय वर्ष से मिलेगी सुविधा

दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में सिंगल वीडो सिस्टम का एमओयू हो चुका है जामताड़ा : कृषि विभाग द्वारा सिंगल वीडों सिस्टम को प्रदेश के कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है. जामताड़ा जिला में जामताड़ा एवं जिले के करमाटांड़ तथा फतेहपुर प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के रुप शुभारंभ होगा, जिसका […]

विज्ञापन

दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में सिंगल वीडो सिस्टम का एमओयू हो चुका है

जामताड़ा : कृषि विभाग द्वारा सिंगल वीडों सिस्टम को प्रदेश के कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया है. जामताड़ा जिला में जामताड़ा एवं जिले के करमाटांड़ तथा फतेहपुर प्रखंड में पायलट प्रोजेक्ट के रुप शुभारंभ होगा, जिसका एम ओ यू हो चुका है. जामताड़ा प्रखंड परिसर में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा शुरू किया जायेगा तथा करमाटांड़ एवं फतेहपुर प्रखंड में एनजीओ विकास भारती विशुनपुर द्वारा सिंगल वीडों सिस्टम का संचालन किया जायेगा.
किसानों को अब के बाद से सारी सुविधाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे मिलेगा. कृषि विभाग पहले ही सिंगल वीडों सिस्टम की घोषण की थी. दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में सिंगल वीडो सिस्टम का एमओयू हो चुका है. अब नया वित्तीय वर्ष से सिंगल वीडों का कार्य शुरू हो जायेगा.
क्या-क्या किसानों को मिलेगी सुविधा
किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि विभाग, गव्य विकास विभाग, मत्स्य विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, पशुपालन विभाग तथा सहकारिता विभाग की सारी जानकारी किसानों को मिलेगी. किसानों को आवेदन लिखने के लिए सारी सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. किसी भी आवेदन के लिए कागज, प्रपत्र सहित अन्य सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा.
कौन-कौन सी चीजों की मिलेगी जानकारी
किसानों को कृषि संबंधी सभी प्रकार की जानकारी के अलावे कृषि यंत्र की प्राप्ति के लिए ऑन लाइन आवेदन लिया जायेगा, जिसके बदले में किसानों को पावती रसीद दी जायेगी. वहीं सिंचाई संबंधी जानकारी भी दी जायेगी. किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, खाद, बीज, पशुपालन विभाग द्वारा चलायी गयी सारी योजनाओं, सहकारिता विभाग की जानकारी, गव्य विकास की योजनाओं की जानकारी मिलेगी. इसमें सभी विभागों के जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय तथा पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.
क्या कहते हैं जिला कृषि पदाधिकारी
जिला कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि सिंगल वीडों सिस्टम के लिए एमओयू हो चुका है. नया वित्तीय वर्ष में कार्य चालू हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola