सड़क निर्माण कार्य की गति में लायें तेजी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

समीक्षा. समाहरणालय में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक,डीसी ने कहा सभी लंबित डोभा को पूरा करने का निर्देश सभी पुराने जर्जर भवन होगी मरम्मत जामताड़ा : समाहरणालय में मंगलवार को जिला समन्वय समिति की बैठक डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीसी ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने […]
विज्ञापन
समीक्षा. समाहरणालय में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक,डीसी ने कहा
सभी लंबित डोभा को पूरा करने का निर्देश
सभी पुराने जर्जर भवन होगी मरम्मत
जामताड़ा : समाहरणालय में मंगलवार को जिला समन्वय समिति की बैठक डीसी रमेश कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीसी ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की. डीसी ने कहा कि जिला में नये डोभा का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ करें. मनरेगा के लंबित डोभा व अन्य योजना को भी जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया. मनरेगा की नये योजना की स्वीकृति करने के साथ ही एमआइएस में इंट्री करने का निर्देश दिया. मनरेगा कार्य को मनरेगा मजदूर से ही कराने का निर्देश दिया.
वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माण किये जा रहे शौचालय में तेजी लाने का निर्देश दिया. शौचालय निर्माण कराने के बाद लोगों से शौचालय का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. कहा : निर्मल भारत अभियान के तहत निर्माण किये गये स्लीप बैग शौचालय को पुन: निर्माण करना है. स्लीप बेग के तहत जिला में तीन फेज में निर्माण किया गया था, जिसमें दो हजार दो सौ, चार हजार छह सौ और पांच सौ शौचालय बनाया गया था. जिसे उपायुक्त ने प्रथम फेज के 2200 शौचालय एवं द्वितीय फेज के 4600 शौचालय पुन: निर्माण करने का निर्देश दिया. सड़क निर्माण विभाग की समीक्षा में डीसी श्री दुबे ने कहा कि जिला के कई ऐसे सड़क अभी भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं दिख रहा है. पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता को कहा कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लायें अन्यथा संवेदक पर कार्रवाई की जायेगी. सड़क निर्माण कार्य में धीमी गति रहने के कारण डीसी ने विभाग के प्रति नाराजगी जतायी. सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने में यदि भू-अर्जन नहीं हुआ है. जल्द ही भू-अर्जन करने का निर्देश दिया. हाल ही के दिनों में मुख्यमंत्री द्वारा किये गये सड़क का ऑन लाइन शिलान्यास का कार्य का प्रारंभ करने का निर्देश दिया. जिला के सभी पुराने जर्जर का सूची बनाकर मरम्मत कराने का निर्देश दिया. विद्युत विभाग की समीक्षा में कहा कि सभी पुराने विद्यालय व आंगनबाड़ी कें द्र, सामुदायिक केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पंचायत भवन में जल्द ही विद्युत बहाल करने का निर्देश दिया एवं पेयजल स्वच्छता विभाग को कहा कि सभी विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था का चापानल को दुरुस्त करें. सभी विद्यालय में बेच डेस्क का निर्माण कराना जल्द सुनिश्चित करावें.
ये थे मौजूद: एसपी डॉ जया राय, डीडीसी मिथिलेस प्रसाद सिंह, एसी विधान चंद्र चौधरी, आईटीडीए निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा, डीइओ नारायण विश्वास, विद्युत कार्यपालक अभियंता अनुप कुमार बिहारी, परियोजना पदधिकारी मोतिउर रहमान, संदीप कुमार, सीडीपीओ चित्रा यादव, रामकिशोर सिंह, ओमप्रकाश ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




