जांच के बावजूद भी नहीं हो रही कार्रवाई

जामताड़ा : जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में घटिया सामग्री आपूर्ति की जांच रिपोर्ट सोंपे कई महीने हो गये, लेकिन अभीतक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. जांच दल ने जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच रिपोर्ट 28 जून 2016 को सौंपा है. जांच दल ने सीधा डीएसई को लिखा है […]
जामताड़ा : जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में घटिया सामग्री आपूर्ति की जांच रिपोर्ट सोंपे कई महीने हो गये, लेकिन अभीतक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है. जांच दल ने जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच रिपोर्ट 28 जून 2016 को सौंपा है. जांच दल ने सीधा डीएसई को लिखा है कि आपूर्ति कर्ता को काली सूची में डाला जाय तथा कार्रवाई का प्रतिवेदन डीसी एवं राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची को समर्पित करने का आग्रह किया है.
जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आपूर्ति किये गये सामाना घटिया किस्म का है, गुणवत्ता का अभाव है. जांच दल ने नाला और नारायणपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जांच की थी. बता दें कि कस्तूरबा विद्यालयों में लाखों रुपये के सामान की आपूर्ति की गयी थी, जिसमें सामानों का टेंडर के अनुरूप नहीं आपूर्ति की गयी. मेटरेस घटिया किस्म का, अलमीरा, मच्छर दानी सहित अन्य सामानों की आपूर्ति की गयी थी. शिकायत आने के बाद चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था, जिसमें एडीपीओ, एपीओ, सहायक अभियंता तथा लेखा पाल शामिल थे. जांच दल ने सिर्फ नाला और नारायणपुर कस्तूरबा विद्यालय का ही जांच किया था. कुंडहित और जामताड़ा कस्तूरबा विद्यालय की जांच नहीं की गयी थी. जांच रिपोर्ट सौंपे कई महीने हो गये, लेकिन अभीतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




