ePaper

बंद मकान दिखाकर 89 लाख की ठगी, एक महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 29 Sep 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
बंद मकान दिखाकर 89 लाख की ठगी, एक महिला समेत छह आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा. पुलिस ने घर व जमीन बेचने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक नये गिरोह का भंडाफोड किया है.

विज्ञापन

घर व जमीन बेचने का काम करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ संवाददाता, जामताड़ा. पुलिस ने घर व जमीन बेचने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक नये गिरोह का भंडाफोड किया है. एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को सदर थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किया. बताया कि कुछ लोगों ने जामताड़ा स्टेशन रोड में कोलकाता निवासी समीर सरकार के बंद मकान को दिखाकर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से 89 लाख रुपए ठग लिए. देवघर जिला के चितरा थानांतर्गत गुड़बाद गांव के सेवानिवृत कर्मचारी सुरेश रवानी के पुत्र मुकेश रवानी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की गयी है. रविवार को सूचना मिली कि साइडिंग मोड़ पटोदिया धर्मशाला के पास घर व जमीन बेचने के नाम पर 89 लाख रुपये धोखाधड़ी करने वाला गिरोह बैठा हुआ है. कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ जामताड़ा के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी, जिसके बाद छापेमारी कर छह आरोपी को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि जामताड़ा शहर के रहने वाले घनश्याम महतो और उसके पुत्र विक्रम महतो ने ही यह साजिश रची थी. इसी के तहत टुंपा सर्खेल नामक महिला को टीम में शामिल कर पंचानंद दास, परिमल कुमार बाउरी, जिसु सरकार आदि को मकान मालिक समीर सरकार का रिलेटिव बनाकर यह ठगी की गयी. बताया कि कुल राशि में से 84 लाख रुपए टुंपा सर्खेल के खाते में भेजा गया. इसके बाद घनश्याम महतो को 27 लाख रुपये, पंचानंद दास के खाते में 15 लाख 75 हजार रुपये, विक्रम महतो के खाते में 5 लाख 60 हजार रुपये बांटा गया. इसी प्रकार अन्य लोगों के हिस्से में भी पैसे ट्रांसफर किए गये, जो आपस में बंटवारा कर लिया. बताया कि मकान मालिक जामताड़ा में नहीं रहते हैं, जिसका इन लोगों ने नाजायज फायदा उठाया. गिरफ्तार सभी अभियुक्त को बगैर मुंह ढके सामने लाया गया. एसपी ने कहा कि ये लोग समाज के अपने ही लोगों को ठगने का काम करते हैं. उनके सार्वजनिक होने से भविष्य में इनके झांसे में नहीं आएंगे. अपनी गाढी कमाई गंवाने से बच जाएंगे. मौके पर एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह आदि थे. गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम. जिसु सरकार, कायस्थपाड़ा. घनश्याम महतो व उनके पुत्र विक्रम महतो, समलबेड़िया, पंचानंद दास, पांडेडीह. टुम्पा सर्खेल, राजपल्ली, परिमल कुमार उर्फ परिमल बाउरी, राजपल्ली की गिरफ्तारी हुई है. छापेमारी टीम में ये थे शामिल – एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, एसआई अलखनाथ चौबे, एएसआई मुघ राउत, आरक्षी राजु मिश्रा व रमेश उरांव शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola