बिंदापाथर में भागवत कथा का आयोजन

Published at :08 Nov 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
बिंदापाथर में भागवत कथा का आयोजन

बिंदापाथर : पिछले 25 दिनों से बिंदापाथर शिवमंदिर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है. कथाकार गोपी कुमार ने भगवान द्वारा मानव जीवन के लिए बताये गये उपदेशों का वर्णन करते हुए कहा जब जब पृथ्वी पर संकट आया. दुराचारियों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. तब तब भगवान ने धरती पर अवतार […]

विज्ञापन
बिंदापाथर : पिछले 25 दिनों से बिंदापाथर शिवमंदिर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है. कथाकार गोपी कुमार ने भगवान द्वारा मानव जीवन के लिए बताये गये उपदेशों का वर्णन करते हुए कहा जब जब पृथ्वी पर संकट आया.
दुराचारियों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. तब तब भगवान ने धरती पर अवतार लेकर पाप का विनाश किया. कंस ने अपने कारागार में बंदी बनाये देवकी वसुदेव के एक एक संतान की हत्या कर दी, पर आठवें संतान के रुप में जन्म लिए भगवान श्रीकृष्ण कारागार से निकलकर नंदराज के घर में बड़े हुए. कंस की पाप पूर्ण होने पर भगवान ने कंस की वध कर दी. उन्होंने कहा वेद पुरानों में वर्णित उपदेशों को अगर जीवन में अपनाये जाय तो कही हिंसा, अपराध, भय, क्रोध नहीं होगा. बताया गया भागवत कथा का कार्यक्रम उत्थान एकादशी तक पूरे एक महीना चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola