देशबंधु चितरंजन दास का 147वां जन्म दिवस मनाया गया

Published at :06 Nov 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
देशबंधु चितरंजन दास का 147वां जन्म दिवस मनाया गया

मिहिजाम : देशबंधु चित्तरंजन दास का 147वां जन्म दिवस समारोह चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन में शनिवार को मनाया गया. इस अवसर पर चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल ने महान देशभक्त चित्तरंजन दास की प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर चिरेका महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा अमिता तायल एवं संगठन की अन्य […]

विज्ञापन

मिहिजाम : देशबंधु चित्तरंजन दास का 147वां जन्म दिवस समारोह चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के प्रशासनिक भवन में शनिवार को मनाया गया. इस अवसर पर चिरेका महाप्रबंधक सीपी तायल ने महान देशभक्त चित्तरंजन दास की प्रतिमा पर पुष्पाहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर चिरेका महिला कल्याण संगठन अध्यक्षा अमिता तायल एवं संगठन की अन्य महिला सदस्य उपस्थित थीं. श्री तायल ने कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों तथा अधिकारियों से महान स्वतंत्रता सेनानी जिनके नाम पर इस कारखाने का नामकरण हुआ है के बारे बताये हुए रास्तों पर चलने और अनुशरण करने की अपील की.

चिरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने 147 दीप प्रज्वलित किये. इस अवसर पर भंडार नियंत्रक एस बारिक, मुख्य सतर्कता अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य इंजीनियर बीआर कंवर, मुख्य कार्मिक अधिकारी जी श्रीनिवास राव, महाप्रबंधक के सचिव पीपी राजू, उप महाप्रबंधक अनुराग अग्रवाल तथा अन्य वरीय अधिकारीगण, चिरेका महिला कल्याण संगठन के सदस्यगण, कर्मचारी परिषद के सदस्यगण, पर्यवेक्षकगण तथा कर्मचारीगण भी उपस्थित थे. इस दौरान चिरेका में सांस्कृतिक संगठन द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola