छठ पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल

Published at :04 Nov 2016 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल

मिहिजाम : छठ पर्व की तैयारी में लोग पूरी तरह जुट गये हैं. त्योहार को लेकर पूजन सामग्री की खरीद को लेकर बाजार में लोगों की चहल पहल देखी जा रही है. सूप डलिया के अलावा विभिन्न पूजा के सामान की खरीद में लोग जुटे हैं. नगर में काफी संख्या में लोग इस त्योहार को […]

विज्ञापन

मिहिजाम : छठ पर्व की तैयारी में लोग पूरी तरह जुट गये हैं. त्योहार को लेकर पूजन सामग्री की खरीद को लेकर बाजार में लोगों की चहल पहल देखी जा रही है. सूप डलिया के अलावा विभिन्न पूजा के सामान की खरीद में लोग जुटे हैं. नगर में काफी संख्या में लोग इस त्योहार को मनाते हैं. मिहिजाम के अलावा चित्तरंजन रेल नगरी में भी श्रद्धालु त्योहार की तैयारी में जुटे हैं. रेलनगरी के विभिन्न डैम के अलावा सीमा पर स्थित अजय नदी में काफी संख्या में श्रद्धालु त्योहार के मौके पर जुटते हैं. चिरेका रेल प्रशासन के अलावा स्थानीय पूजा कमेटी के सदस्य भी डैम पर घाट निर्माण के अलावा आस पास के स्थानों की साफ सफाई का कार्य में अपना सहयोग देते हैं. मिहिजाम से काफी संख्या में लोग रेलनगरी चित्तरंजन एवं अजय नदी तट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए जमा होते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola