नाला में 70 वर्षीय वृद्ध को मधुमक्खियों ने किया घायल

नाला : मधुमक्खियों के झुंड ने एक 70 वर्षीय वृद्ध को बुरी तरह जख्मी कर दिया. परिजनों ने बरसाती तथा हेलमेट पहन कर मधुमक्खियों के झुंड से घिरे वृद्ध को बचाया. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे पीड़ित तारकेश्वर राणा शौच के लिए बाहर जा रहे थे. इसी क्रम में हजारों की […]
नाला : मधुमक्खियों के झुंड ने एक 70 वर्षीय वृद्ध को बुरी तरह जख्मी कर दिया. परिजनों ने बरसाती तथा हेलमेट पहन कर मधुमक्खियों के झुंड से घिरे वृद्ध को बचाया. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे पीड़ित तारकेश्वर राणा शौच के लिए बाहर जा रहे थे. इसी क्रम में हजारों की झूंड में जंगली मधुमक्खी ऊपर से गुजर रहा था.
इसी दौरान मधुमक्खी की काफिले ने 70 वर्षीय वृद्ध तारकेश्वर राणा पर हमला कर दिया. काफी शोरगुल करने पर ग्रामीण जुट गये और बरसाती व हेलमेट पहनकर अपने आपको सुरक्षित होकर मधुमक्खियों के चंगुल से बचाया. घटना गोदापियाल गांव की है. चिकित्सा प्रभारी डॉ नदियानंद मंडल ने कहा कि करीब 200 मधुमक्खियों के झुंड को निकाला गया है इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




