विद्यालय प्रबंधन समिति का होगा सम्मेलन

Published at :04 Nov 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय प्रबंधन समिति का होगा सम्मेलन

जामताड़ा : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के सभी बच्चाें को गुणवत्ता पूर्ण प्रारंभिक शिक्षा कराने का मुख्य लक्ष्य को लेकर जिला के सभी विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. विद्यालय प्रबंधन समिति […]

विज्ञापन

जामताड़ा : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 6 से 14 वर्ष के आयुवर्ग के सभी बच्चाें को गुणवत्ता पूर्ण प्रारंभिक शिक्षा कराने का मुख्य लक्ष्य को लेकर जिला के सभी विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.

विद्यालय प्रबंधन समिति को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति जागरुक करने एवं संवेदनशील बनाने के लिए यह सम्मेलन किया जा रहा है. सभी विद्यालय प्रबंधन समिति को सम्मेलन का आयोजन पंचायत स्तर पर 9 नवंबर को किया जायेगा. वहीं प्रखंड स्तर पर 17 नवंबर को तथा जिला स्तर पर 23 नवंबर को होगा.विद्यालय प्रबंधन समिति का सम्मेलन के लिए जिला स्तर से अनुश्रवण के लिए पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है. जिसमें एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा को जामताड़ा,

नारायणपुर व करमाटांड़ प्रखंड दिया गया है. वहीं एपीओ रविन्द्र कुमार को नाला व कुंडहित प्रखंड आवंटन किया गया है तथा सहायक अभियंता उमेश कुमार सिन्हा को फतेहपुर प्रखंड आवंटित किया गया है. ये सभी पदाधिकारी की देख रेख में सम्मेलन किया जायेगा.

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य
समुदाय को शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी देना, विद्यालय प्रबंधन में समुदाय को जोड़ना, 6 से 14 आयुवर्ग के सभी बच्चों का प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण कराने की जिम्मेवारी का प्रसार, गुणात्मक शिक्षा में सुधार के लिए समुदाय को जागरुक करना, सम्मेलन के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के अधिकार के नियमों की जानकारी दी जायेगी. साथ ही विद्यालय में बच्चें को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शपथ लेंगे. पोषक क्षेत्र के सभी बच्चे को अपने विद्यालय में नामांकन के लिए प्रयास किया जायेगा. सभी बच्चे नियमित समसय विद्यालय में उपस्थित को लेकर समिति को प्रयास करने का पहल किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola